Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeUncategorizedतलाक के बाद भी इस स्टार की लव स्टोरी है कमाल की...

तलाक के बाद भी इस स्टार की लव स्टोरी है कमाल की ,तभी तो अकेले जा रहे हॉलिडे पर

ऋतिक रोशन-सुजैन खान की लव स्टोरी तलाक के बाद भी देखने को मिलती है. जहां एक ओर दोनों की दोबारा शादी की खबरें छाई हुईं हैं. वहीं दूसरी ओर दोनों स्टार जल्द हॉलि‍डे पर जाने का प्लान भी बना रहे  हैं.

स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टार्स दोस्तों के साथ गोवा घूमने जा रहे हैं. वैसे तलाक के बाद भी बच्चों के लिए दोनों को कई मौकों पर साथ आते देखा गया है. लेकिन ऐसा पहली बार है जब दोनों बच्चों के बिना हॉलिडे पर जाएंगे. ये ट्रिप इसलिए भी खास है क्योंकि ये स्टार्स एक-दूसरे को टाइम देना चाहते हैं.

बनारस में अपकमिंग फिल्म सुपर 30 का शूट पूरा करके लौटे ऋतिक रोशन 22 मार्च को सुजैन के साथ गोवा जाएंगे.

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक सुजैन तलाक के चार साल बाद दोबारा शादी कर सकते हैं. दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था. हालांकि, इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं.

खबरों के मुताबिक ऋतिक और सुजैन एक दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं. दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं. वे नहीं चाहते की माता-पिता के अलगाव का गलत असर ना पड़े. यहीं वजह है कि दोनों फिर साथ आने की सोच रहे हैं.

ऋति‍क-कंगना कंट्रोवर्सी पर भी सुजैन ने अपने एक्स हसबैंड का पूरा साथ दिया था. एक-दूसरे की फैमिली के साथ भी दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं.


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular