Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeनवरात्र के पहले दिन यातायात जागरूकता के लिए चलाया जागरूकता अभियान

नवरात्र के पहले दिन यातायात जागरूकता के लिए चलाया जागरूकता अभियान

नवरात्र के पहले दिन यातायात जागरुकता के लिए चलाया जागरुकता अभियान
 
सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में किदवई नगर यातायात जागरुकता के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार रहे। जानकारी देते हुए अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों के आसपास मां भगवती के भक्तों की अपार भीड़ होती है। जिसके कारण भक्तों को और राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। और फिर व्यक्ति शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को कोसता है। हम कहते हैं। कि यह देश हमें क्या देता है लेकिन हम कभी यह नहीं सोचते कि देश को हम क्या देते हैं। हम कहते हैं कि यह शहर बहुत गंदा है। और यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत खराब है। लेकिन उसको सही करने की कोई बात नहीं कहता है कि यह व्यवस्था कैसे सही होगी तो कभी उसके लिए कहा जाता है। की यह काम शासन प्रशासन का है जहां ट्रैफिक के जवान धूप में खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए संघर्ष करते हैं। जनता थोड़ी सी जल्दी के लिए आगे निकलने की होड़ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लेकिन हम सभी अपनी जल्दबाजी के लिए यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर देते हैं। इसके लिए सपोर्ट फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने किदवई नगर चौराहे पर ट्रैफिक चलाने का प्रयास किया जिसमें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने कहा कि नवरात्र के समय देवी मंदिरों के आसपास ट्रैफिक अधिक होता है जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या आती है। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस अपना पूरा प्रयास करती है। लेकिन शहर में ऐसे सामाजिक संगठन ट्राफिक  व्यवस्था को सुधारने के लिए एक प्रयास करते हैं और सहयोग करते हैं इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह काम है। यह शहर सभी का है। और सभी को इस में सहयोग करना चाहिए संस्था की अध्यक्ष ज्योति शुक्ला जिस प्रकार के सामाजिक कार्य करती है। वह बहुत ही सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए हुआ कम है कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थिति पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, ज्योति शुक्ला, कविता, स्मिता, माही, मिडास गुरुप उपेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular