
अवधनामा संवाददाता
सरकारी परिसर व भवनों में अवैध रूप से जमाया हुआ था कब्जा
उप जिलाधिकारी व सीओ के नेतृत्व में चला अभियान
कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध रूप से डेरा जमाए कोर्ट के मुंशियों पर जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यह अभियान उप जिलाधिकारी व्यास उमराव एंव सीओ सदर कुंदन सिंह कर रहे थे।
गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत रूप से गैर पंजीकृत कुछ कोर्ट के मुंशियों द्वारा सरकारी परिसर व भवनों में अवैद्य रूप से कब्जा जमाया गया था। उक्त कब्जे की जगह पर इनके बैठने के लिए तख्त, टेबल व अन्य समान को हटवाकर जगह खाली करवाया गया। इस दौरान यह हिदायत दी गयी कि आगे से इस प्रकार का अनधिकृत व अवैद्य कब्जा होंने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।





