आरएसएस और बीजेपी दलितों का सच्चा संरक्षक :भन्ते संघप्रिय राहुल
भारतीय बौद्ध संघ ने “समरसता संदेश” पत्रिका का किया विमोचन

नई दिल्ली : जो लोग यह अफवाह फैलाते हैं कि आरएसएस और बीजेपी दलितों के खिलाफ हैं तो उन्हें बता दूं की असली देशभक्त बाबा साहब के विचार धाराओं को भी मानता है और आरएसएस एक सच्चा देशभक्त है और जो लोग ने दादा साहब के विचार धाराओं को दबाना चाहते हैं उन्हें मैं मुंह तोड़ जवाब दूंगा, ऐसा भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघप्रिय राहुल ने एनडीएमसी पालिका केन्द्र में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा। गौरतलब है कि इस मौके पर भारतीय बौद्ध संघ ने अपने समाज के लिए समाज को केंद्रित करते हुए ‘समरसता संदेश’ नामक पत्रिका का विमोचन किया।

ख़ास बात यह है कि भन्ते संघप्रिय राहुल ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए और पत्रिका को पूरा करने में साथ देने के लिए सभी साथियों का धन्यवाद दिया। इस दौरान भारतीय बौद्ध संघ ने एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जिसमे उन्होंने देश में काम कर रहे है समाज सेवियों, केन्द्र और राज्य मंत्रियों और संघ से जुड़े लोगों को सम्मानित किया और सभी को पत्रिका भेट स्वरुप दी। इस पत्रिका विमोचन में केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके अलवा केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरान, कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा बतौर वशिष्ठ अतिथि और सभापति राज्यसभा, अध्यक्ष, मानव संसाधन मंत्रालय सत्यनारायण जटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, आवास कौशल विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी आदि बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।





