नहर में नवजात बच्ची का शव उतराता मिला
नहर में नवजात बच्ची का शव उतराता मिला

पीजीआई लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग नहर में नवजात बच्ची का शव तेलीबाग शनि देव मंदिर चौराहे के पास नहर में उतराता मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रहस्पतिवार दोपहर तेलीबाग शनिदेव मंदिर के पास नहर में नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना से लोगों की भीड़ जमा हो गई,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नहर से बाहर निकलवाया,कुछ लोगों का कहना था कि शव कही बाहर से बह कर आया है, वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि स्थानीय शमसान घाट में दफ़नाया गया होगा,जिसे किसी असमाजिक तत्वों द्वारा कब्र से निकालकर उसे बाहर फेका गया लगता है,पुलिस के मुताविक शव एक नवजात बच्ची का है,गर्भनाल लगी हुई है,जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -