अधूरी सड़क छोड़कर भागने वाले ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू किया,ग्रामीणो में खुशी की लहर
मोहनलालगंज।निगोहा हाइवे से मीखनगर नगर सहित करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सात किलोमीटर की सड़क पिछले डेढ़ साल से बन नही सकी, सड़क अधूरी पड़ी थी। सड़क में काम रहे रहे ठेकेदार गिट्टियां छोड़कर भाग निकले थे। जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर किसान नेताओं ने उपजिलाधिकारी, को मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपा था। बुधवार को हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित के बाद बुधवार ठेकेदार ने अधूरी सड़क का काम शुरू किया।लखनऊ -रायबरेली हाइवे निगोहा कस्बे से स्टेशन रोड से मीरखनगर तक जाने वाली सड़क करनपुर, बैरिसालपुर ,भैरमपुर, कासिमपुर, कांटा करौंदी, हसनपुर कनेरी सलेमपुर आचाका तक कि दूरी करीब 8 किलोमीटर की है।यह सड़क जर्जर होने के चलते सन 2016 में इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका ठेका उठा मेसर्स नारायण एसोसियेट ने लिया और शर्त के मुताबिक यह सड़क एक साल के भीतर 31 दिसम्बर 17 तक बन जानी थी पर यह सड़क डेढ़ साल होने के बाद भी नही बन पाई और अधूरी पड़ी थी।वहीं नराज टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार अधूरी सड़क को लेकर मंगलवार को एसडीएम को एक ज्ञापन दिया था कि गुरुवार को सड़क निर्माण न होने तक धरना देंगे। इस पूरे मामले की खबर हिंदुस्तान ने छापी थी।

इसके बाद विभगीय अधीकरियो ने काम करा रहे ठेकेदार को फटकार लगाई इस पर बुधवार शाम को ठेकेदार ने सड़क निर्माण शुरू करा दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





