सरकारी दफ्तर में छेड़छाड़ की शिकार युवती को नहीं मिला इंसाफ, न्याय के लिये दर-दर भटक रही पीड़िता
– कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र का मामला
– गोविंद नगर सबस्टेशन में संविदा कर्मी युवती ने लगाया था 2 स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप
– सबस्टेशन के एजीएम और एसडीओ पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा
– गोविंदनगर पुलिस की हीलाहवाली से इंसाफ की मोहताज पीड़िता

कानपुर महानगर। सरकारें लाख कोशिशें कर लें पर कुछ विभागीय जिम्मदारों की वजह से इनकी छवि पर बट्टा लगता रहा है। सरकार लाख महिला अपराध रोकने की बात करे पर प्रथम दृष्ट्या अपराधों पर होने वाली लचर कार्य प्रणाली से आज महिला अपराध चरम पर है। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता आज इंसाफ के लिये दर दर भटक रही है।
सबस्टेशन गोविंदनगर में संविदा कर्मी महिला के साथ केसा में एसडीओ और एजीएम पर हुई छेड़छाड़ की एफआईआर के बावजूद के भी संबंधित थाना पुलिस ने आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं की। छेड़छाड़ की शिकार आरोप लगाने वाली पीड़िता आज भी न्याय के लिये अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
गोविन्दनगर पुलिस द्वारा न की जाने वाली कार्यवाही से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी आये दिन पीड़िता को पैसा लेकर समझौता करने का दबाव दे रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोंचने वाली बात है कि गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी गोविंदनगर पुलिस आरोपियों पर हाँथ डालने से क्यों कतरा रही है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





