Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeअनियंत्रित बाइक सवार नहर में जा गिरा गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित बाइक सवार नहर में जा गिरा गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित बाइक सवार नहर में जा गिरा गंभीर रूप से घायल
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम जाने वाली रोड पर स्थित देवी खेडा नहर पुलिया के पास निगोहां से नगराम जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर नहर में जा गिरी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बैरीसालपुर के रहने वाले मोहन बुधवार शाम अपनी बाइक से नगराम जा रहे थे तभी देवी खेडा नहर पुलिया के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई मोहन बाइक समेत नहर में जा गिरा । जिसके बाद गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो  उसे पहले नहर से गंभीर हालत में बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। निगोहां पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular