Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeEntertainmentअक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली पर होगी रिलीज

 

 

नई दिल्ली, अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि उनकी आगामी फिल्म राम सेतु दीवाली 2022 में रिलीज होगीl इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव की अहम भूमिका होगीl उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें इन तीनों को देखा जा सकता हैl अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैl गुरुवार को अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा नया लुक शेयर किया हैl इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगीl

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु में अहम भूमिका है

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘राम सेतु की दुनिया की एक झलक.. यह फिल्म सिनेमाघरों में 2022 की दिवाली में रिलीज होगीl’ अभिनेता सत्यदेव ने भी यहीं तस्वीर की है और उन्होंने लिखा है, ‘या तो आप दुनिया के शिकार हो सकते हैं या खजाना ढूंढते हुए एक एडवेंचर में भाग ले सकते हैl मैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बहुमूल्य एडवेंचर से जुड़ाl मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा हैl मेरी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर रहा हूंl यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगीl’

फिल्म राम सेतु अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी

सिनेमाघरों में फिल्म राम सेतु रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगीl फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, ‘राम सेतु एक एक्शन एडवेंचर फिल्म हैl इस प्रकार की फिल्म देश में नहीं बनी हैl सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम के माध्यम से यह फिल्म 240 देशों में उपलब्ध होगीl’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular