Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकक्षा 6 की छात्रा ने किया नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

कक्षा 6 की छात्रा ने किया नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

 

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। थाना मसौली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन कक्षा 6 की छात्रा काजल ने अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया। उदघाटन पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित छात्राओं एव महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
महिला हेल्प डेस्क के उदघाटन पर मौजूद छात्राओं, शिक्षिकाओं के समक्ष अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए शिक्षा एव स्वास्थ्य जितना जरूरी है उतना ही सुरक्षा की आवश्यकता है। आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि थाना परिसर में सुरक्षा कर्मियों के साथ साथ शिक्षा एव चिकित्सा का संगम है। श्री सिंह ने कहा कि अगर आपको लोगो को किसी भी तरह की आते जाते समय कोई समस्या आती है, तो तुरंत महिला हेल्प लाइन में अपनी शिकायत करें और यदि महिला अपनी समस्या को सार्वजनिक नहीं करना चाहती, तो वह उस कक्ष में महिला आरक्षी प्रभारी को अपनी समस्या के बारे में बता सकती है। पीड़िता को 24 घण्टे के अंदर न्याय दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को कॉपी पेन देकर मन लगाकर पढ़ने की अपील की।
क्षेत्रधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में समाज व परिवार द्वारा प्रताड़ित महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने पुलिस के दृष्टिकोण बदलने की जरूरत  को बताया।
सीएचसी बड़ागांव की महिला चिकित्सक डॉ0 प्रीति वर्मा एव यूपीएस बड़ागांव की शिक्षिका रिचा सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर एंटी रोमियो प्रभारी माया यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह, सुधीर कुमार यादव, अब्दुल रहमान खान, रविन्द्र सिंह, कन्हैया पांडेय, महेश यादव, काउंसलर रीना श्रीवास्तव, जिज्ञासा, पूजा वर्मा, बसन्त प्रेरणा ग्राम संगठन अध्यक्ष किरन गौतम शोभादेवी, प्रतिमा देवी, सरोज कुमार, सियारानी सहित यूपीएस की छात्राएं मौजूद रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular