
अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी । अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन बाराबंकी जिले के हैदर गढ़ विधानसभा के मंगलपुर चौराहे पर मनाया गया, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पटेल ने केक काटकर जन्मदिन मनाया इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे । कैलाश पटेल ने बताया कि शोषित दलित वंचित सर्व समाज के नेता सड़क से लेकर सदन तक गरीबों की आवाज बुलंद करने वाली अनुप्रिया पटेल है हम सब की बहन अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल यस उद्योग एवं वाणिज्य कर राज्य मंत्री भारत सरकार की जन्मदिन पर हम सब कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर
धूमधाम से मनाया गया है ।





