Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली पुल से गिरी,युवक की मौत

अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली पुल से गिरी,युवक की मौत

 

अवधनामा संवाददाता

बेलहरा बाराबंकी। खेत भूसा लेने जा रही ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में ट्रेक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ मे बैठा एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंधीपुर निवासी राम लाल यादव (42) पुत्र भगौती यादव बुधवार भोर पहर करीब पांच बजे अपने गांव के ही एक 14 वर्षीय बच्चे सतीश चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान जो कि यहां ननिहाल में रहता है, के साथ खेत भूसा लेने क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा जा रहा था।कि सुमली नदी पर स्थित चिरैया पुल पर ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में ट्रेक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर पर सवार राम लाल की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ मे बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular