Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiदेश का युवा किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम- राधामोहन...

देश का युवा किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम- राधामोहन सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत पूर्व सैनिक व लोकतंत्र  सेनानी सम्मानित
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारे सामने नए लक्ष्य हैं नए संकल्प हैं और नई चुनौतियां भी हैं, मगर देश का युवा किसी भी लक्ष्य व चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
प्रदेश प्रभारी बुधवार को भाजपा कार्यालय पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत पूर्व सैनिक एवं लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि बदली हुई परिस्थितियों में देश की रक्षा बजट का 65 प्रतिशत देश के भीतर ही खरीद पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के बजाय कर्तव्यों के लिए लड़ना होगा तभी देश आजादी के शताब्दी वर्ष में विश्व गुरु के दर्जे पर होगा। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर समान्नित किया।सम्मानित किए गए लोगों में कैप्टेन विजय श्रीवास्तव, सूबेदार गिरीश शुक्ला, हरिहर सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, नलिन श्रीवास्तव, अजय सिंह, स्वामी दयाल मौर्य, कौशलेंद्र तिवारी, इंदु प्रकाश निगम, सुशील कुमार वर्मा शामिल हैं। सम्मान समारोह के उपरांत छाया चौराहा स्थित राजा बलभद्र प्रसाद चहलारी नरेश की प्रतिमा पर  प्रदेश प्रभारी ने माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। सन्चालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एमएलसी अंगद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, विजय आनन्द बाजपेई, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, नवीन राठौर, अलका मिश्रा, उमेश मिश्रा, मनोज वर्मा, प्रमोद तिवारी, विष्णु प्रभाकर वर्मा, सर्वेश अवस्थी, सूरज सिंह मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular