Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeMarqueeजनपद के पांचो सपा विधायकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब मूर्ति पर...

जनपद के पांचो सपा विधायकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब मूर्ति पर किया माल्यार्पण

 

अवधनामा संवाददाता

अम्बेडकरनगर।  अम्बेडकरनगर  जिला मुख्यालय अम्बेडकरनगर स्थित राहुल नगर कॉलोनी अकबरपुर में अपने आवास पर व अम्बेडकरनगर क्लेकट्रेट स्थित भारतीय संविधान के निर्माता,परम पूज्य भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आलापुर के सपा विधायक व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त सहित इस शुभ अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री व कटेहरी के विधायक लालजी वर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकबरपुर के विधायक राम अचल राजभर,पूर्व कैबिनेट मंत्री व टांडा के विधायक राममूर्ति वर्मा,पूर्व सांसद व जलालपुर के विधायक राकेश पाण्डेय तथा पूर्व सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई इसी क्रम में टाण्डा नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की झांकी सजाई गई थी और रात्रि के समय जुलूस निकाला गया जिस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular