जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई

0
246

 

अवधनामा संवाददाता

40 लाख की संपत्ति को कुर्क

 

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रदेश के चर्चित माफिया धु्रव सिंह उर्फ कुंटू के सहयोगी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 40 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
जीयनपुर कोतवाली में विगत वर्ष 2013 में दर्ज गैंगस्टर के मामले में जिले के चर्चित माफिया कुंटू सिंह व उसके सहयोगी संग्राम सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को जिला प्रशासन की अनुमति से आरोपी संग्राम सिंह द्वारा आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 40 लाख की संपत्ति जब्त कर लिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here