सुलतानपुर. बीजेपी नेता एवं ज़िले के सांसद वरुण गांधी बुधवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंंने अपने सम्बोधन में पुलिस पर तंज़ कसा, कहा कि एक आम आदमी पुलिस से दुश्मनी लेकर नहीं रह सकता।

सांसद वरुण ग़ांधी ने जहां बुधवार को ज़िलेवासियों को पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण कर बड़ा तोहफा दिया वहीं अधिवक्ता के होली मिलन समारोह में बतौर सांसद शिरकत करके ज़िले के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

यहां डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर उन्होंंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब युवा इधर से गुजरे, तो जो सपने उसके हैं उसे पंख लग सके।

इस मौके पर एक युवा ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो वरुण बोले ये पैर छूकर हमारा जीवन बढ़ा रहे।
उन्होंंने कहा कि हम चाहते हैं कि सुल्तानपुर में ऐसी खुशी छोड़कर जायें कि लोगों को याद रहे।
वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित बार एसोसिशन के आफिस में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर वरुण ग़ांधी ने कहा कि पत्रकार, वकील, टीचर और डाक्टर समाज की रक्षा करते हैं, इनकी रक्षा करना ज़रूरी है।
उन्होंंने कहा कि हमने 11 साल की बच्ची के आरोपी को संसद में आवाज़ उठाकर सज़ा दिलवाई। जो की एक बड़ी पार्टी का नेता था। यहां वरुण गांधी ने इशारे-इशारे में सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने





