HomeMarqueeबाल विवाह से मुक्ति के लिए लिया संकल्प

बाल विवाह से मुक्ति के लिए लिया संकल्प

बाल विवाह-अभी नही ,कभी नही ।

प्लान इण्डिया और महिला एवं बाल विकास विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध चलाये जा रहे 40 दिवसीय राज्यस्तरीय साझा अभियान का समापन
127 पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांव को बाल विवाह से मुक्ति के लिये संकल्प लिया
 
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों को बाल विवाह से
 मुक्ति के लिए बाल विवाह के विरुद्ध चलाये जा रहे 40 दिवसीय राज्यस्तरीय साझा अभियान का उत्तर प्रदेश पयर्टन भवन ऑडिटोरियम में आयोजित एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में समापन किया गया ।दरअसल सयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 5 को पूरा करने के लिए ,जो लैगिंग समानता व महिलाओ एवं लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए है ,प्लान इंडिया और महिला एवं बाल विकास विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल विवाह-अभी नही ,कभी नही! लांच किया गया ,और बाल विवाह को खत्म करने तथा राज्य में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत को बढ़ावा देने के लिये 40 दिवसीय अभियान चलाया गया था।
स्वाति सिंह मंत्री,महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा कि ग्रामसभा में लोगो को बाल विवाह के बारे में जागरूक करने की जरूरत है ।पंचायते बाल विवाह रोकने के लिए बाल विवाह निषेध अधिनियम,2006 की धारा 16 के अंतर्गत बाल विवाह निषेध अधिकारी को या पुलिस या चाइल्ड लाइन या आशा ज्योति केंद्र को सूचित करें ।
सतीश संगम की रिपोर्ट ————————————
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular