प्रधान के घर से चोरो ने उङाये लाखो के जवरात व नगदी
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के खुझौली में मंगलवार की देर रात ग्राम प्रधान रेखा यादव के घर के अन्दर छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी तोड़कर उसमें रखे लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और हजारो की नकदी उड़ा ले गये।

वही पङोस के कमरो में सो रहे परिवार के लोग को भनक तक नही लगी।सुबह सोकर उठे परिजनो ने कमरे का ताला टूटा देखकर मोहनलालगंज पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छानबीन करने के साथ ही प्रधान पति चन्द्रशेखर यादव की तहरी पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गयी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





