Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष चुने गये संजय...

ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष चुने गये संजय सैनी

Sanjay Saini elected as Block Muzaffarabad President of Gram Panchayat Safai Karamcharis Union

अवधनामा संवाददाता

बेहट (Behat)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ सहारनपुर के मण्डल अध्यक्ष संदीप बेहत्रा ने कार्यकारिणी का गठन कर ब्लॉक मुजफ्फराबाद में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात राजकुमार को ब्लॉक संरक्षक व संजय सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ मण्डल अध्यक्ष संदीप बेहत्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा सहारनपुर कार्यालय की बैठक में सर्व सम्मति से राजकुमार को ब्लॉक संरक्षक व संजय सैनी को अध्यक्ष, सुरेश व शक्ति सिंह वाल्मीकि ब्लॉक उपाध्यक्ष,लाल बहार महामंत्री, संदीप कुमार पाल ब्लॉक सचिव एवं मौ०उस्मान को संघ का ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हित में संघ की मजबूती को लेकर कार्य करेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की समस्या से नहीं परेशान होने दिया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व दानिश सिद्दीकी ज़िला मंत्री ने संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बोद्धराज व योगेश कुमार वाल्मीकि एव अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular