Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का...

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर (Lalitpur)। आजादी का अमृत महोत्सव 75 के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम रन का युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा फिट इण्डिया फ्रीडम रन रैली मर्दन सिंह इण्टर कॉलेज से प्रारम्भ होकर मर्दन सिंह तिराहा होते हुये तालबेहट किले पर गयी एवं वापस मर्दन सिंह इण्टर कॉलेज मे सम्पन्न हुयी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न.पं. अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने टोक्यो ओलम्पिक का उल्लेख करते हुये नियमित रूप से खेल स्पर्धा मे प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया साथ ही नारा दिया फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि फिट इण्डिया फ्रीडम रन का जिला स्तर पर शुभारम्भ किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह 5 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 तारीख 13 अगस्त 2021 को शुरू होकर 2 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा। इसका उद्देश्य लोगों को दौडऩा और जैसी फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। अपने दैनिक जीवन में खेलकूद करें और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति पाएं। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को उनके जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज की शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा। मर्दन सिंह इण्टर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि हम नियमित रूप से व्यायाम करके अपने आप को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रख सकते है। हमे अपने दिनचर्या मे प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट कि शारीरिक गतिविधियां करते रहना चाहिए। न.पं.अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने शपथ दिलायी और राष्ट्रगान किया गया इसके बाद न.पं. अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रैली रवाना की गयी जिसका समापान मर्दन सिंह इण्टर कॉलेज पर किया गया। इस मौके पर डा.विक्रम सिंह, अमित नामदेव, राकेश पुरोहित, उमेश कुमार, मनोज कुमार, शिवचरन साहू, सुनील, अक्षय पासवान, कैलाश, विजय, सोनू, पुष्पेन्द्र, अंजली झा, रानी झा, नेहा झा, संतोष झा आदि उपस्थित रहें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular