Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोबर के कंडे में पानी चले जाने पर महिला व उसकी बेटी...

गोबर के कंडे में पानी चले जाने पर महिला व उसकी बेटी को पीटा

गोबर के कंडे में पानी चले जाने पर महिला व उसकी बेटी को पीटा
मोहनलालगंज। निगोहां थाना क्षेत्र के अहमदपुर खालसा गांव में हुई गांव के रहने वाले किसान दयाराम अपनी पत्नी कौशल्या व बेटी सुरजावती के साथ गांव से लगे खेतों में पानी लगाए हुए थे ।
वहीं पानी की पाइप गांव के रहने वाले मुनेस्वर के घर के पास से होकर गुजरी थी। पानी लगाने के दौरान पाइप का टुकड़ा खुल गया और पानी मुनेस्वर के कंडों में जाकर भर गया यह देख दयाराम की पत्नी व उनकी बेटी से मुनेस्वर से कहासुनी होने लगी इस दौरान मुनेस्वर के बेटे मनोज, बहु राजकुमारी, व बेटा चंदिका आ दौड़े और कौशल्या व उनकी बेटी सुरजादेवी की जमकर पिटाई कर डाली जिसमे दोनों मां बेटी घायल हो गयी। ग्रामीणों की कंट्रोल रूम पर  सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वही दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीं।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular