Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiगद्दी छोड़ो अभियान सरकार के ताबूत में आखिरी कील: लल्लू

गद्दी छोड़ो अभियान सरकार के ताबूत में आखिरी कील: लल्लू

Quit the throne campaign is the last nail in the government's coffin: Lallu

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हैं। इस सरकार में किसान, नौजवान, महिलाओं के हितों की अनदेखी हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी का क्रान्ति दिवस से शुरू भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
यह बात प्रदेश अध्यक्ष ने आज क्रान्ति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत शहर के दशहराबाग मैदान से चलकर तहसील स्तर पर आयोजित प्रदर्शन मार्च का शुभारम्भ करते हुए कही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी, विधानसभा क्षेत्र कुर्सी एवं विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में भाजपा गद्दी छोडो मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के मार्च की अगुवाई पूर्व विधायक श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा एवं हैदरगढ़ मार्च की अगुवाई राज्यसभा सदस्य ए.पी.गौतम ने किया। विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च जो महंगाई, कृषि कानून, गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, गन्ना मूल्य के भुगतान आदि गम्भीर मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर आयोजित किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार की उपस्थिति में यह अभियान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों के साथ दशहराबाग, नाका सतरिख, मुंशीगंज, लखपेड़ाबाग, बेगमगंज मोड़, कोतवाली, देवा तिराहा, जिला पंचायत, उपनिबंधक कार्यालय, कचेहरी होते हुए तहसील पर गगनभेदी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के पश्चात् समाप्त हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सफल कार्यक्रम की आयोजकों को बधाई दी।
इस दौरान तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, अरशद इकबाल, गौरी यादव, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गुलजार अंसारी, रामचन्दर वर्मा, रामहरख रावत, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, मुइनुद्दीन अंसारी, शब्बर रिजवी आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular