Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeनशे में धुत दबंगो ने व्रद्ध महिला से की मारपीट

नशे में धुत दबंगो ने व्रद्ध महिला से की मारपीट

नशे में धुत दबंगो ने व्रद्ध महिला से की मारपीट
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हुलास खेडा गाँव में शुक्रवार की रात नशे में धुत दबंग व्रद्ध महिला के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे लोगो का महिला ने विरोध किया तो घर में घुस कर दबंगों ने व्रद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी महिला के शोर मचाने पर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधवा सुषमा दीक्षित (70) घर में अकेली थी घर के लोग एक शादी समारोह में गए थे, तभी गांव के ही रवि प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह व दिनेश नशे की हालत में हाथों में तमंचा लेकर महिला के घर के सामने अकारण गाली गलौज करने लगे महिला के विरोध करने पर दबंगो ने घर में घुसकर बृद्ध महिला की पिटाई कर दी जिसके बाद गांव में ही छोटू वर्मा के यहाँ हो रहे मुंडन समारोह में पहुँचकर दबंगो ने वहाँ उत्पात मचाना शुरू किया चंद्रकांत मिश्र ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दबंगो उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश के लिये कई जगह दबिश डाली गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular