Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeEntertainmentमिस इंडिया से अपना नाम क्यों वापस लेना चाहती थीं सुष्मिता सेन

मिस इंडिया से अपना नाम क्यों वापस लेना चाहती थीं सुष्मिता सेन

Why Sushmita Sen wanted to withdraw her name from Miss India

नई दिल्ली  (New Delhi) ऐश्वर्या राय बच्चन आज फिल्म जगत का बहुत बड़ा नाम हैं। अपनी अदायगी के साथ-साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी सबको दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। आज ऐश्वर्या राय बच्चन अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े ब्रांड की ब्रांडएम्बेस्डर हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐश्वर्या राय ने काफी कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने अधिकतर खिताब अपने नाम करवाएं। उनकी सुंदरता का सामना करने में कई लड़किया घबराती थीं। उन्ही लड़कियों में से एक थी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन।

आज सुष्मिता सेन अपने दम पर फिल्म जगत में इतना कुछ हासिल कर चुकी हैं कि वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या की खूबसूरती के आगे सुष्मिता का आत्मविश्वास भी डगमगाने लगा था। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने एक चैट शो में किया था। जहां उन्होंने ये  बताया कि जब उन्हें पता लगा कि मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय हिस्सा लें रही हैं तो उन्होंने उस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया था।

एक चैट शो में मेहमान बनकर पहुंची सुष्मिता सेन ने इस दिलचस्प किस्से के बारे में साझा किया। उन्होंने कहा, ‘जब 1994 में मैंने मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लिया था तो मुझे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी उसमें हिस्सा ले रही हैं।’ सुष्मिता ने आगे कहा, ‘मुझे इस बारे में बाद में पता चला। मुझे ये पता लगा कि ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों को  जैसे ही ये पता चला कि ऐश्वर्या भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं,  तो उसमें से करीब 25 लड़कियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

सुष्मिता ने आगे बातचीत में कहा कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का मुकाबला कर पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं था। ऐश्वर्या के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के ख्याल से ही कई लड़कियां डर गई थीं। सुष्मिता ने कहा उस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का इतना दबदबा था कि प्रतियोगिता होने से पहले ही कई लड़कियों ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अपना नाम मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट प्रतियोगिता से वापस लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों का ये डर देखकर उनका भी खुद पर विश्वास डगमगाने लगा था।

सुष्मिता सेन ने कहा जब उन्हें ये पता चला कि 25 लड़कियों ने मिस इंडिया से अपना नाम वापिस ले लिया है तो उन्होंने भी इस ब्यूटी पैजेंट को छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान वो खुद से ही सवाल कर रही थीं। सुष्मिता ने कहा ऐश्वर्या का नाम सुनने के बाद मैंने कहा, मेरा फॉर्म वापस कर दो, मुझे इसमें हिस्सा नहीं लेना है। मुझे लगा कि वो इतनी खूबसूरत हैं और ये बात पूरी दुनिया जानती है। इसलिए मैंने इस प्रतियोगिता को छोड़ने का मन बना लिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular