Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसभी सियासी दलों ने ब्राह्मणों के साथ छल किया है : राजेंद्र...

सभी सियासी दलों ने ब्राह्मणों के साथ छल किया है : राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

आज़मगढ़ (Azamgarh)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नई इकाई का गठन पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के अगुवाई में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का आगाज करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र त्रिपाठी ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर चंदन के साथ उनकी आरती किया ।
इसके बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट करके स्मृति चिन्ह के साथ उनका सम्मान किया।
इसी कड़ी में जनपद में अपनी अपनी विधाओं में सजातीय बंधुओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में जहाँ डॉक्टर महात्मा दुबे व शिक्षा के क्षेत्र में सुरेंद्र चौबे और दत्तात्रेय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरुण मिश्रा लालू सहित पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए रत्न प्रकाश त्रिपाठी और पवन उपाध्याय को अंगवस्त्रम सहित स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में अधिवक्ता समाज में गरीबों और मजबूरों की लड़ाई लड़ने के योगदान को देखते हुए आर्यकांत मिश्रा व बजरंग मिश्रा को भी सम्मानित किया गया ।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सोनू चौबे को भी अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। ग्रामीण अंचल में सामाजिक सरोकार से जुड़े अभिषेक उपाध्याय को उनके विशिष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्पूर्ण नई कार्यकारिणी को पीला अंगवस्त्रम प्रदान कर  चंदन का लेप लगाकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने समाज के लिए जहां सामाजिक सरोकारों के ताने-बाने से जुड़े रहना है वही सियासत में भी अपनी भागीदारी और नुमाइंदगी दर्ज कराते हुए सावधान की मुद्रा में सियासत पर पैनी नजर रखनी है। जहां एक ओर सभी सियासी दलों ने ब्राह्मणों के साथ छल किया है और उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मानते हुए किसी ने भी उनकी न्याय संगत मांगों पर भी अभी तक विचार नहीं किया है। राजनीतिक दलों के इस छलावे से ब्राह्मणों को सदैव सावधान रहना होगा और अपनी उपयोगिता इस प्रकार साबित करनी होगी कि आने वाले वक्त में समाज की यह अग्रणी विचारधारा पुष्पित और पल्लवित होती रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला शाखा की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका पांडे को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होने श्रीमती पांडेय से अपेक्षा किया  कि महिलाओं के मसले पर स्वजातीय बहनों के साथ वह संगठन को खड़ा करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में ब्राहमण समाज की विदुषियों का भी पुरुषों के बराबर ही सहभागिता होगी।
उन्होंने अपने स्वजातीय बंधुओं के गरीब बेटियों के विवाह और उनकी पढ़ाई-लिखाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है।
सियासत के हवाले से मुख्य अतिथि ने कहा कि  अब बगैर ब्राह्मणों की अनदेखी कर किसी की सरकार का बन पाना मुमकिन नहीं, जो भी सरकार बनेगी उसमें ब्राह्मणों की हिस्सेदारी निश्चित रूप से परिलक्षित होती रहेगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे समेत राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी व उत्तर प्रदेश महासभा के प्रदेश सचिव जयप्रकाश तिवारी, मऊ के जिला अध्यक्ष अतुल जी समेत शहर महासभा के अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय व मंडल अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने शंभू नाथ मिश्र, मनीष पांडे, अरुण मिश्र लालू, कमला पाठक,
विजय दुबे, दिवाकर तिवारी, बजरंग मिश्र, महंत दुर्गेश तिवारी सुरेंद्र चौबे, पंकज चौबे व अभिषेक उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया है इसी कड़ी में अभिषेक उपाध्याय निक्की, दिनेश त्रिपाठी, राजेश पाठक अच्युतानंद त्रिपाठी, रवि कांत त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी, अभयानंद पांडे, अरविंद पांडे, विवेक पांडे, पिंटू पांडे, बृज भूषण उपाध्याय आनंदमणि चतुर्वेदी को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। उधर जिला सचिव के तौर पर धीरज पाठक गोपाल दुबे अवधेश दुबे डॉक्टर महातम दुबे पवन पांडे ललित मोहन चौबे अखिलेश उपाध्याय देवेंद्र मिश्र सोनू चौबे कृष्ण मोहन उपाध्याय और पंचानन तिवारी की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने अपनी नई कार्यकारिणी से अपेक्षा किया है कि आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़ कर के सो जाती है बंधुओं के हित में समय-समय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम को संचालित किया जाना होगा परशुराम जयंती इत्यादि अवसरों पर सजातीय बंधुओं का सम्मेलन भी आयोजित होता रहेगा कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए मंडल के अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular