Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeदुर्भावनापूर्ण कार्यवाही पर सपाईयो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही पर सपाईयो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

 

 

SPaiyo submitted memorandum to SSP on malicious action

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज (Prayagraj)। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में आज मेजा थाने मंे एमएलसी मानसिंह यादव व अन्य सपा नेताओं को दुर्भावनापूर्ण तरीकी से झूठे आरोप लगा कर गिरफ्तार करने की घटना से नाराज सपाईयों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि, सपा नेत्रि डा.ऋचा सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं व अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शासन के इशारे पर जिला प्रशासन सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों को भयभीत कर अपने पक्ष में करने का षडयंत्र रचने के साथ तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से यह भी अनुरोध किया गयाकि 3 जुलाई को पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए और पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों को बेवजह सत्ता पक्ष को वोटिंग करने के लिए बाध्य न किया जाए। नेताओं ने एमएलसी मानसिंह यादव व अन्य सपा नेताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों मे निन्दा करते हुए इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी। कहा कि अधिकारी सत्ता के इशारे पर अनैतिक कार्य न करें। सपा की सरकार आने पर ऐसे अधिकारी सपा के खास निशाने पर होंगे। उन्हंे बख्शा नहीं जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सै.इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, धर्मराज पटेल, डा.ऋचा सिंह, ओ पी यादव, रणजीत यादव, आकिब जावेद खाँ, आशीष पाल, ऋषभ जायसवाल, अधिवक्ता गण वकार अहमद, काशान सिद्दीकी, किताब अली, जिज्ञान्शु यादव, रुपनाथ यादव, रोहित यादव, फहीम सिद्दीकी, सरताज अहमद, सोनू यादव, सुमित यादव, इरशाद अहमद, फरीद अहमद, जीतू यादव, सदानन्द कुशवाहा, सुशील यादव, जयभारत यादव, कमलेश यादव, मोनू शर्मा, रियासत, वास, महताब खान, धीरेन्द्र यादव, संदीप कुमार, राधे श्याम, आनन्द स्वरुप, सै.मो.अस्करी आदि उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular