Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोबाइल गायब होने पर हुआ कॉलेज में हंगामा

मोबाइल गायब होने पर हुआ कॉलेज में हंगामा

मोबाइल गायब होने पर हुआ काॅलेज मे हंगामा
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का मामला
आईटीआई की परीक्षा देने कॉलेज आया था छात्र
कानपुर महानगर। बर्रा 8 स्थित प्रेमलाल इण्टर कालेज में आईटीआई की परीक्षा देने आये एक छात्र ने परीक्षा से पहले अपना मोबाइल काॅलेज में जमा किया। मोबाइल के पीछे छात्र का नाम तथा मोबाइल नम्बर व रोल नम्बर लिख दिया। छात्र ने बताया कि परीक्षा देने के बाद जब मोबाइल मांगा गया तो उसका मोबाइल गायब था। लेकिन काॅलेज प्रबन्धन ने उसे एक घंटे तक इधर-उधर टहलाया। छात्र की शिकायत पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने माहौल को संभालते हुए थाना बर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।
बताते चलें कि बर्रा8 स्थित प्रेम लाल इण्टर कालेज जहां आये दिन किसी न किसी संस्थान की परीक्षाओं के सेंटर पड़ा करते है। इस विधालय के खिलाफ पहले भी काफी शिकायतें की जा चुकी है। बताया जाता है कि कालेज भवन पर कक्षा नर्सरी से कक्षा इण्टरमीडिएट लिखा हुआ है, जबकि काॅलेज की मान्यता हाईस्कूल तक ही है। सूत्रों की मानें तो मानको को ताक पर रखकर विभागी मिली-भगत से महज 250 वर्गगज के प्लाट पर काॅलेज चलाया जा रहा है। इसकी शिकायत और समाचार पहले भी प्रकाशित हो चुके है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। काॅलेज में वर्तमान में आईटीआई की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने घण्टाघर रेल बाजार निवासी जय कुमार सिंह आया था। छात्र ने बाताया कि परीक्षा से पहले उसने अपना मोबइल कक्ष के बाहर जमा किया था जिसपर अपना नाम व रोल नम्बर भी लिख दिया था लेकिन परीक्षा समाप्ति के बाद उसका मोबाइल नही दिया गया और उसे एक घण्टा परेशान किया गया। परीक्षार्थी ने चढ़कर 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर  पहुंची डायल 100 पुलिस ने मामले को संभालते हुए छात्र जय कुमार सिंह को थाना बर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। छात्र ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार का है और कालेज प्रशासन की लापरवाही से उसका मोबाइल उसे नही मिला ऊपर से उसे काॅलेज के कर्मचारियों द्वारा डराया धमकाया जा रहा है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular