Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजसेवा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहे है युवा...

समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहे है युवा समाजसेवी

join us-9918956492——————————————
समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहे है युवा समाजसेवी अंशू बग्गा
अम्बेडकरनगर। वह खुद ही जान जाते है बलन्दी आसमानो की , परिन्दों को नही तालीम दी जाती उड़ानों की ,, किसी मशहूर शायर द्वारा कहा गया यह शेर मौजूदा समय में उस युवा समाजसेवी पर बिलकुल सटीक बैठता है जो बचपन से ही परिवार द्वारा की जा रही समाजसेवा के कार्यो को देखकर बड़ा हुआ और अब बड़े होकर परिवार की उसी जिम्मेदारी को अपने कन्धों पर उठाने का प्रयास कर रहा है। कम समय मे ही समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यो को करके जहाँ जनपद वासियो की मदद करने का काम यह युवा द्वारा किया जा रहा है वही अब इस युवा समाजसेवी ने जनपद अम्बेडकरनगर के साथ ही पूरे प्रदेश में टाण्डा का नाम रोशन किया है जिसपर पूरे टाण्डा वासियो को गर्व है।
 जी हाँ हम बात कर रहे है टाण्डा निवासी युवा समाजसेवी अंशू बग्गा की जिन्हें समाजसेवा का कार्य अपने परिवार से विरासत के तौर पर मिला है। पहले इनके दादा स्व करतार सिंह बग्गा ने समाजसेवा के कार्यो को पूरी लगन के साथ किया फिर इनकी इस विरासत को पिता सतनाम सिंह बग्गा व चाचा धर्मवीर सिंह बग्गा ने आगे बढ़ाया और अब यह भार युवा समाजसेवी अंशू बग्गा अपने कन्धों पर उठाने के लिए तैयार हो गए है और बहुत ही कम समय मे इन्होंने शोहरत की उस बुलन्दी को भी छू लिया जिसका सपना आज का हर युवा अपने दिलो दिमाग पर पाले रहता है ।इस युवा समाजसेवी द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए विगत दिनों जहाँ राजधानी लखनऊ में यूपी रत्न के अवार्ड से नवाजा जा चुका है इसके साथ ही जनपद वासियो द्वारा दर्जनों बार यह युवा सम्मानित किया जा चुका है।
युवा समाजसेवी अंशू बग्गा ने समाजसेवा के लिए सामाजिक संस्था पंख का गठन किया और अपने हौसले के बल पर इस पंख संस्था को आसमानो तक पहुँचा दिया और समाजसेवा के क्षेत्र में जो भी कार्य इनकी संस्था द्वारा किया गया वह काफी सरहनीय भी रहा है जिसमे कुम्हारो को उनके पुस्तैनी धंधे को और गति देने के लिए बिजली से चलने वाली चाक मशीन देने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे टाण्डा नगर में सफाई अभियान की शुरुआत करने के साथ ही गौरैयों के संरक्षण के लिए जगह जगह घोसलें रखे गए जो बहुत ही प्रशंशा व चर्चा का विषय रहा ।अपने इसी सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए युवा समाजसेवी अंशू बग्गा ने आज सामाजिक संस्था पंख व जिला प्रशासन तथा आकांक्षा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पंख संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने 50 वी बार रक्तदान किया और लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व उनकी धर्मपत्नी ने पंख संस्था के सहयोग को सराहा और संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रतीक टण्डन ,प्रवीण गुप्ता सहित सभी अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट——————————
—————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular