पूर्णतया अन्धत्व का जीवन जी रहे दो को दुनिया दिखायेंगी नेत्रदानी निर्मल की आंखे

0
143
JOIN US-9918956492—————————————
पूर्णतया अन्धत्व का जीवन जी रहे दो को दुनिया दिखायेंगी नेत्रदानी निर्मल की आंखे
सक्षम संस्था ने करवाया 152वाॅ नेत्रदान
सीतापुर। सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि सिविल लाइन्स निवासी निर्मल भाटिया पत्नी स्व0 सुधीर भाटिया की 57 वर्षीय आयु में निधन सोमवार की रात्रि 12 बजे हो गया था। उनके पुत्र आशीष भाटिया व अंशुल भाटिया ने सक्षम को नेत्रदान करवाने के लिए कहा। तत्पश्चात सक्षम संस्था के सुभाष अग्निहोत्री ने आॅख अस्पताल सीतापुर जाकर चिकित्सीय टीम का गठन करवाया। रात्रि 2 बजे के आसपास चिकित्सको की टीम ने निर्मल भाटिया के निवास पहुंचकर सफल आपरेशन द्वारा उनकी दोनो कार्निया सुरक्षित कर ली, जो दो जरूरत मंद लोगों को निशुल्क लगा दी जाएगी। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि दो लोग, जो पूर्णतया अन्धत्व का जीवन जी रहे है, उन्हें यह आंखे इस दुनिया को दिखायेंगी। अध्यक्ष संदीप भरतिया ने नेत्रदानी परिवार का अभार व्यक्त करते हुए कहा  िकइस परिवार में भाटिया जी का नेत्रदान पिछले वर्ष प्राप्त हुआ था। आज उनकी पत्नी  ने नेत्रदान करके परोपकार की श्रेणी में उच्चतम कार्य किया । अक्षत अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा 152वाॅ नेत्रदान करवाया गया है। संस्था इसी प्रकार की संस्था द्वारा 152वाॅ नेत्रदान करवाया गया है। संस्था इसी प्रकार लोगों को जागरूक करती रहेगी। इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अनिल भाटिया, सत्येन्द्र भाटिया, विनीत चंदानी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here