Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeदिल्ली मेट्रो में बढ़ रही समस्याओं को कम करने के लिए किये...

दिल्ली मेट्रो में बढ़ रही समस्याओं को कम करने के लिए किये गए ऐसे फैसले

JOIN US-9918956492————————————–
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 20 स्टेशनों पर 15 किलो से ज्यादा भारी या बड़े बैग के साथ एंट्री जल्द ही बंद हो जाएगी. 20 मार्च से 15 किलो से ज्यादा वजन लेकर यात्रा करने वाले लोगों को सुरक्षा जांच के दौरान लौटा दिया जाएगा.


डीएमआरसी ने हाल ही में 5 चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सामानों की स्क्रीनिंग मशीनों के सामने U-शेप्ड मेटल बैरियर्स इंस्टॉल किए हैं. जो 15 किलो से ज्यादा भारी सामानों या बड़े बैग को सुरक्षा जांच के दौरान लौटा देगा.
बाराखंबा रोड, आनंद विहार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और शाहदरा मेट्रो स्टेशनों पर ये U-शेप्ड मेटल बैरियर्स लगाए गए हैं. 20 मार्च से इन स्टेशनों पर सिर्फ 15 किलो तक के वजन वाले बैग, जिसकी ऊंचाई 25 सेंटीमीटर, लंबाई 60 सेंटीमीटर और चौड़ाई 45 सेंटीमीटर या उससे कम होगी उसके साथ एंट्री मिलेगी.

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस एक्ट के तहत इस तरह के बैरियर्स लगाए जा रहे हैं. इसके तहत 15 किलो से ज्यादा भारी बैग और सामानों को सुरक्षा जांच से वापस कर दिया जाएगा.

डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन में रोजाना 28 लाख लोग सफर करते हैं. पीक आवर्स में ट्रेन में भीड़ होती है. लोग ओवरसाइज सामान के साथ ट्रेनों में सफर करते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को दिक्कत होती है. इसके अलावा सुरक्षा जांच में दिक्कत आने के साथ बैगेज स्कैनर भी खराब होने की शिकायतें बढ़ रही थी. इसलिए ये फैसला लिया जा रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular