JOIN US-9918956492———————————————–
राज बब्बर ने लगायी किसानों की चौपाल
मोहनलालगंज। महात्मा गाँधी किसान संदेश यात्रा के तहत आज छठवें दिन रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में सरोजनी नगर तहसील के असरफ नगर बिजनौर और काकोरी में किसानौ की चौपाल पंचायत मे मुख्य अतिथि उप्र काग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर रहे। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ;गुँजन यादव ने कहा कि गाँव के किसानों का पट्टा निरस्तीकरण आदेश वापस लिया जाए साथ ही गाँव के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार का प्रबन्ध किया जाए आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का मुद्दा उठाया साथ ही कृषि उपयोग हेतु महंगी बिजली की भी बात कही पंचायत में 85 वर्षीय किसान सोहन देई एकुशुमा कश्यप ;73 गीता कश्यप चुन्ना देवी ने कहा कि अपात्र लोगो को जमीन पर 10 साल का पट्टा कर दिया है जिसे निरस्त किया जाए।

जिला महासचिव एस के द्विवेदी ने कहा कि किसान अन्न दाता आज अन्नदाता ही हासिऐ पर है किसान गाँव से पलायन कर रहे है यदि किसान जरुरत गाँव मे पूरी होती तो कही जाने की जरुरत नही होगी।प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की जमीन छिने जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने एवं किसानों की जबरिया छिनी जा रहीं जमीनों के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए सडक से सांसद तक करेगे मो0 शकिल ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए राज्य किसान आयोग के गठन की माँग की किसानों के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्ष किये जाने हेतु आवाहन किया रविवार की महात्मा गाँधी संदेश यात्रा मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रत्यशी नरेन्द्र गौतम, जिला महासचिव एस के द्विवेदी , मो शकिल, दयाशंकर शास्त्री लुकमान रामपाल यादव गौरी पांडेय जीएमनोज शुक्ला सैय्यद शब्बीर हाशमी जीए नीशू यादवए श्रीमति माधुरी पुष्कर श्रीमति चंद्रा रावत आरती महोबिया संदीप पाल आनन्द सिंह उमेश यादव जीत बहादुर रोशन यादव विजय कनोजिया आदि कांग्रेसी और हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————————-
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





