JOIN US-9918956492—————————————————
जलगंज के वार्ड 20 का मामला
वार्ड 20 से भाजपा की पार्षद हैं राधा पाण्डेय
मुहल्ले के नाले हुये ओवरफ्लो, हद तो तब हुई जब सीवर के पानी से भर गया बीजेपी पार्षद का कार्यालय
नगर निगम जे0ई0 ने दिया जवाब संसाधन की है कमी, जहाँ है समस्या वहाँ चलता है बड़ा चट्टा
चट्टा संचालक नगर निगम के एक अधिकारी का रिस्तेदार, धड़ल्ले से बहाता है नालों में गोबर
केंद्र में बीजेपी, यूपी में बीजेपी, कानपुर महानगर की नगर संसद में भी बीजेपी, फिर भी बीजेपी पार्षद कार्यालय बना गन्दा नाला

कानपुर महानगर। (सर्वोत्तम तिवारी) कानपुर नगर की नगर संसद में बीजेपी की सत्ता, जहाँ यूपी से लगाकर केंद्र तक में भाजपा ही भाजपा वहीं कम्पू में नगर निगम के 110 वार्ड में ज्यादातर भाजपा सभासद। लेकिन शहर के ही भाजपा पार्षद ने जो हाल बयाँ किया उससे तो भाजपा के “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान और “स्वच्छता में कानपुर को नम्बर वन” बनाने की पोल उस वक्त खुल गई जब वार्ड 20 बीजेपी पार्षद राधा पाण्डेय का जनसंपर्क कार्यालय सीवर के पानी से लबालब भर गया।
मामला वार्ड 20 फजलगंज का है। इस वार्ड की नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद राधा पाण्डेय ने बताया कि उनके मुहल्ले के नाले सीवर से ओवरफ्लो हैं कई कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कर्मचारियों की हीला हवाली के चलते नाले साफ नहीं हुये। आज हद तो तब हो गई कि ओवरफ्लो के कारण बजबजा रहे नालों का पानी पार्षद कार्यालय में भरने लगा। बदबूदार सीवर के पानी कार्यालय के अंदर भरते ही आनन फानन में पार्षद पति भाजपा नेता हनुमान पाण्डेय ने जेई को फोन किया। लेकिन टाइम से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
नगर निगम कर्मचारियों की हीलाहवाली से तमतमाई भाजपा पार्षद राधा पाण्डेय ने सीधे नगर आयुक्त को फोन मिला दिया। पार्षद द्वारा नगर आयुक्त को इस गंभीर समस्या की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त कानपुर महानगर ने कर्मचारियों के पेंच कसे।
और मौके पर नगर निगम की टीम पहुँच गई।
मौके पर पहुंची सफाई करने वाली टीम और क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि पार्षद कार्यालय से कुछ ही दूरी पर दबंग श्रीनाथ यादव का चट्टा है जिसमें सैकड़ों भैंसे पली हैं और चट्टा संचालक नालियों में ही गोबर और गंदगी बहाता है। क्षेत्रीय लोगों का यह भी आरोप था कि इस सीवर की गम्भीर समस्या में चट्टा वालों की अहम भूमिका है। लोगों का कहना था क्षेत्र में यादवों के तीन चट्टे हैं और वो सभी लोग अपनी दबंगई के कारण भीषड़ गंदगी भी करते हैं साथ ही गोबर नालियों में बहाते हैं। जिससे नालियां चोक होती हैं और सीवर का पानी घरों में भरने लगता है।
आज भाजपा पार्षद कार्यालय में भरे सीवर के पानी से क्षेत्रीय लोग आक्रोशित दिखे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि चट्टा संचालक एरिया सेनेट्री इंस्पेक्टर को अपना रिश्तेदार बताता है और कहता है कि मेरा कोई भी कुछ नहीं कर सकता।
वहीं नगर निगम के एरिया सेनेट्री इंस्पेक्टर संजीव यादव से चट्टा संचालक के संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा कुछ होने से इनकार किया। चट्टा संचालक द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर क्या कार्यवाही हुई पूछने पर उनका कहना था हमसे जितना हो सकता था हमने किया, जो भी कार्यवाही हो सकती थी हमने की। चट्टा संचालक श्री नाथ दबंग है और चट्टे पर स्टे ले रखा है इस लिये हम लोग कार्यवाही तो दूर अंदर तक नहीं जा सकते।
कुल मिलाकर इंस्पेक्टर का जवाब गोल मोल था।
अब सोचने वाली बात ये है कि स्वच्छता का बीड़ा उठाये भाजपाई ही ऐसी नरकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं तो बाकी शहरियों का हाल क्या होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





