Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya भारतीय जनता पार्टी को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

 भारतीय जनता पार्टी को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Hundreds of workers joined SP after leaving Bharatiya Janata Party
अवधनामा संवाददाता
गोसाईगंज-अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आज गोसाईगंज विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनाक्रोश बताते हुए कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी में स्वागत किया ।इस मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ रहा है यही कारण है कि दूसरे दलों के लोग भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों को छोड़कर तमाम लोग समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरे देश और प्रदेश में हवा चल रही है, लोगों को यह विश्वास है कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश के अच्छे दिन एक बार फिर शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से किसानों नौजवानों महिलाओं और आम लोगों को सांसत में डाल रखा है ऐसे में लोगों को अब सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही विश्वास नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है जनता ने अब यह तय कर  लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को नेस्तनाबूद कर के ही छोड़ेगी ।पूर्व विधायक अभय सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जिस पर जनता आंख बंद करके विश्वास करती है ऐसे में पार्टी का यह दायित्व है कि वह अन्य दलों से आए हुए लोगों को ना सिर्फ सम्मान दें बल्कि उनके क्षेत्र का भी विशेष ख्याल रखें। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज बड़ी तादाद में लोगों ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति गहरा आक्रोश था और उन्होंने यह तय किया है कि पंचायत चुनाव से लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में  समाजवादी पार्टी का परचम ही फहराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सिंह राजू ,प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, प्रधान निजामुद्दीन, प्रधान रविंद्र यादव, शेखर, गया प्रसाद यादव  अंसार की मौजूदगी में भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले मुख्य रूप से रामनारायण उपाध्याय, डॉ अंबिका प्रसाद उपाध्याय, शेषमणि तिवारी ,राज किशोर दुबे, शिवपूजन तिवारी,चंद्रभान पांडेय,बृजेश तिवारी, हरिप्रसाद यादव, शैलेश तिवारी, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान बाजारू, परशुराम यादव, राम नारायण तिवारी, रामकुमार तिवारी, महेश रावत, उमाशंकर रावत ,लल्लन यादव, करुणा शंकर तिवारी, अशोक गुरुजी ,सोनू तिवारी ,परम नाथ ,डॉ विनोद तिवारी, नारायण रावत, रमाशंकर यादव ,छोटे लाल रावत, राजेश यादव आदि लोग शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular