Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस की जीप से एक बाइक की सीधी टक्कर ,बाइक सवार विधि...

पुलिस की जीप से एक बाइक की सीधी टक्कर ,बाइक सवार विधि छात्र की मौत

प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492—————–

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित डिंगवाही गांव के पास पुलिस की बोलेरो जीप से एक बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार विधि छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक एल. बी. के. पाल ने आज बताया कि ‘‘अतर्रा निवासी विधि छात्र सोनू (28) अपने साथी मोहित गुप्ता (21) के साथ कल शाम मोटरसाइकिल से बांदा से अतर्रा जा रहा था कि तभी रास्ते में डिंगवाही गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही पुलिस की बोलेरो जीप से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई.

’’अधिकारी ने बताया कि घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि घायल को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में जांच शुरू कर दी गयी है. 

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular