join us-9918956492—————–
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चुनिंदा माडल्स ने लिया भाग
लखनऊ के प्रेस क्लब में मिस इंड़िया खादी अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अलग अलग विश्वविद्यालय मे चुने गये छात्रो ने भाग लिया इसका आयोजन राज्य सरकार व खादी बोर्ड भारत सरकार के सहयोग व निर्देशानुसार किया गया |

अब खादी के वस्त्रों को केवल नेताओं का पहनावा नही माना जाएगा इसके लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से मिस इंडिया खादी अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के 300से अधिक विश्वविद्यालय एवं 500 डिजाइनर भाग लेंगे इसकी जानकारी मिस इंडिया खादी के सीओ अंकुश अनामी ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान दी ।

वही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिस इंडिया खादी के सीइओ अंकुश अनामी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार के खादी बोर्ड के साथ मिलकर खादी वस्त्रो के लिये नई ज़मीन तैयार करने में जुटे हैं साथ ही कहा जनवरी माह से फैशन शो प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी इसके अन्तर्गत प्रदेश के प्रमुख डिजाइनर वस्त्रों का निर्मण कर सके और फैशन शो के माध्यम से उन्हे आम जनता तक पहुंचाया जा सके वस्त्र बनने के उपरांत उनकी बिक्री भी की जाएगी ताकि विध्यार्थीयो को रोज़गार उपलब्ध कराया जा सके ।
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





