JOIN US-9918956492—————-
एएनएम कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्रियों ने एक जूट होकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी कि तथा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान के पास सैकडों एएनएम संविदा कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघ के तहत यूपी में कार्यरत सभी संविदा एएनएम को स्थायी पदों पर नियमित दर्जा देने की मांग करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में मौजूद मीना ने बताया कि वर्तमान सरकार अपनी वादों पर अटल नहीं कर रही है। सरकार बने 6 महीनों से ज्यादा हो चुके है लेकिन अभी तक हम कार्यकत्रियों की मांगों पर नजर नहीं दे रही है। आगे अपनी मांगों को लेकर बताया कि हम संविदा कार्यकत्रियों को स्थायी रुप से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय एवं भविष्य में सीधे स्थायी पदों पर भर्ती की जाए। परिवार कल्याण में संवसिदा को स्थायी के समान वेतन एवं भत्ते दिये जाए।सभी संविदा को सुप् कोर्ट के निर्देशानुसार समान कार्य के लिए सान वेतन का नियुक्ति के समय से भुगतान किया जाए। उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी संविदा एएनएम को स्थायी पदों पर नियमित किया जाय एवं भविष्य में सीधे स्थायी पदों पर भर्ती हो यह नींद काफी समय से लंबित है स्थायी पदों के होते हुए भी संप्रदाय को वर्षो तक नियमित नहीं किया जा रहा है इस मनमाने एवं अनुचित कार्य को अविलंब समाप्त किया जाए।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————–
https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE





