BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
राजू श्रीवास्तव ने 1090 चौराहे पर चलाया यातायात अभियान

लखनऊ। राजधानी के 1090 चौराहे पर मंगलवार को यातायात विभाग की तरफ से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने हंसते हंसाते लोगों को जागरूक किया। एसएसपी दीपक कुमार, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, एसपी ट्रैफिक रवि शंकर के साथ आईजी जोन के नेतृत्व में पुलिस अमला मौजूद रहा। कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के लेकर पर्चे बांटे और नियम कायदे पालन करने का सुझाव दिया।

सीओ ट्रैफिक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस चालान सांकेतिक रूप से करती है जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भर होता है। सर सलामत सब सलामत की बात करते हुए बताया कि दुर्घटना में मरने और गंभीर रूप से घायल होने वालों में हेड इंजरी की संख्या ज्यादा होती है। सीओ ट्रैफिक राजेश कुमार ने लोगों और मीडिया को भी डायस पर बुला कर सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले भीड़ जुटाने के लिए एसएसपी और आईजी ने भारी पुलिस बल के साथ 1090 चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया और बिना सीट बैल्ट तथा हेलमेट पहने लोगों को सजा के तौर पर कार्यक्रम देखने को कहा, भीड़ जमा करवाने के लिए आटो में आगे बैठी सवारियों को भी कार्यक्रम देखने की सजा सुनाई गई। चेकिंग अभियान के दौरान एसएसपी ने एक पुलिसकर्मी का भी चालान काटा और एक आटो के कागज भी चेक किए।

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने अपने अंदाज में बोलते हुए कहा कि टीवी पर अपने मुझे हंसाते हुए देखा पर ये मेरी सामाजिक जिम्मेदारी है। बीच बीच में चुटकी लेते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि दुर्घटनाओं में हम अपने प्यारों को खो देते हैं। समझदारी से वाहन चलाने की बात करते हुए तमाम किस्से सुनाते हुए लोगों को जी भर कर हंसाया। नशा करके गाड़ी न चलाने की बात करते हुए कहा कि यातायात जागरूकता के लिए मैं कुछ दिनों से साइकिल चला रहा हूं। “मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो” गीत गाते हुए राजू ने अगस्त के महीने की बात करते हुए कहा कि आप लोगों आपस में प्रेम करे पर ऐसा न करें कि पुलिस को न आना पड़े।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





