BRIJENDRA BAHADUR MAURYA —-
बकाया भुगतान को लेकर परेशान सहारा कर्मचारी

लखनऊ। ढ़ाई सालों से बिना वेतन मिले काम कर रहे सहारा कर्मचारियों ने रविवार को राजधानी के प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया। सहारियन कामगार संगठन, लखनऊ के अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहारा इण्डिया समूह प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न और शोषण से आजिज आ कर कामगार संगठन बनाया गया था जिसको तोड़ने का पूरा प्रयास सहारा द्वारा किया जा रहा है। ढ़ाई वर्षों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी अवसाद ग्रस्त हो कर आत्मदाह करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रबंधन के रसूख के चलते मीडिया तक हमारी बातें नहीं पहुंच पाती है और तो और सहारा प्रबंधन ने लखनऊ श्रमायुक्त को मजबूर कर दिया जिसके कारण हमारे भुगतान के आदेश तक वापस ले लिए गए। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महामंत्री निर्भय कुमार सक्सेना ने बताया कि सहारा कर्मचारियों का बकाया वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, लीव इनकैशमेंट को हड़पने के साथ साथ कारगील शहीदों के नाम पर 17 सालों से फण्ड के नाम पर हजारों करोड़ रुपए भी हड़प लिए है। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में सहारा प्रबंधन पर आरोप लगातें हुए सरकार से मांग रखी कि कर्मचारियों को शीघ्र बकाया भुगतान दिलवाया जाए।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





