Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeHealthशरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के टिप्स-  

शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के टिप्स-  

पढ़े पूरी खबर——————–
लोगों में कैल्शियम की कमी भारी मात्रा में देखने को मिलती है. कैल्शियम की कमी आमतौर पर खानपान की बदलती आदतों के कारण होती है. खासतौर पर शहरी महिलाओं में. हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में शहरी महिलाओं के खानपान की आदतों में बड़ा बदलाव आया है.

क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट-
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मुताबिक, लोग प्रिज़रवेटिव और पैक किए हुए फूड पर ज्यादा डिपेंड हो गए हैं, इस वजह से बॉडी को प्रपोपर न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता. ऐसे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सप्लीमेंट्स की बजाय कैल्शियम युक्त़ फूड लेना अधिक से अधिक खाना चाहिए.

क्यों जरूरी है कैल्शियम-
रिसर्च के आंकड़ों में पाया गया कि 14 से 17 साल की लगभग 20 पर्सेंट लड़कियों में कैल्शियम की कमी पाई गई है. दरसअल, हड्डियों का 70 पर्सेंट हिस्सा कैल्शियम फॉस्फेट से बना होता है. यही कारण है कि कैल्शियम हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है क्योंकि वे उम्र के साथ हड्डियों की समस्याओं से अधिक जूझती हैं.

विटामिन डी के बगैर कैल्शियम लेना है व्यर्थ-
कैल्शियम को अच्छे से एब्जॉर्व करने के लिए शरीर को विटामिन डी की आवश्यकता होती है. विटामिन डी की कमी वाले लोगों में, कैल्शियम की कमी की आशंका अधिक होती है, भले ही वे कैल्शियम का भरपूर सेवन कर रहे हों.

विटामिन-डी इसलिए है जरूरी-
विटामिन-डी ब्लड में कैल्शियम की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है. विटामिन-डी का पर्याप्त सेवन कैल्शियम अवशोषण को बेहतर बनाने के साथ-साथ, हड्डियों की क्षति कम करता है. फ्रैक्चर का खतरा कम करता है और ऑस्टियोपोरोसिस रोग होने से रोकता है. कैल्शियम की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे ब्लड क्लोटिंग होना, ब्लड प्रेशर और हृदय की धड़कन बढ़ना, बच्चों में धीमा विकास, कमजोरी और थकान.

इस मात्रा में जरूरी है कैल्शियम-
बुजुर्ग महिलाओं की तुलना में युवा महिलाओं को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है. 9 से 18 साल की लड़कियों को 1300 मिलीग्राम कैल्शियम और 19 से 50 साल की महिलाओं को 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है. पचास वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1200 मिलीग्राम की जरूरत होती है.

शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के टिप्स-  

  • कैल्शियम युक्त फूड का अधिक से अधिक सेवन करें.
  • वजन बढ़ाए बिना बिना कैल्शियम की मात्रा सही रखने के लिए फैटयुक्त मिल्क ना लें.
  • दही और पनीर के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं लेकिन कम वसा वाली चीजों का ही चयन करें.
  • पत्तेदार साग-सब्जियों का अधिक सेवन करें.

डॉक्टर की सलाह पर ही लें कैल्शियम –
कई लोग डॉक्टर से सलाह के बिना कभी भी कैल्शियम की खुराक लेने लगते हैं. अगर बताई गई मात्रा में ली जाए तो यह अतिरिक्त कैल्शियम हृदय की सेहत के लिए ठीक है. हालांकि, आहार से मिलने वाले कैल्शियम पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए.”

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. अवध न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular