Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshपेपर लीक के बाद यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द

पेपर लीक के बाद यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे ——–

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा में भी नकल माफियाओं ने सेंध लगा दी है. परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद 3307 पदों के लिए हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी गई है.


प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है.
मामले में एडीजी एलओ आनंद कुमार ने बताया कि परीक्षा कराने वाली कंपनी एफआईआर दर्ज कराएगी. ये एफआईआर साइबर सेल थाने में दर्ज होगी. उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कंपनी का सिस्टम हैक पेपर लीक किया गया है. जांच में यूपी एसटीएफ के साथ अन्य अच्छे इंवेस्टिगेटर्स भी शामिल किए जाएंगे. पूरे मामले की जांच यूपी एसटीएफ की देखरेख में होगी.
इससे पहले पेपर लीक होने के बाद पहले 25 और 26 जुलाई को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा स्थगित की गई थी. बताया गया कि दरोगा भर्ती का 21 जुलाई को संपन्न ऑनलाइन परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया.पेपर लीक होने की सूचना कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्विटर पर दी थी. जिसके बाद इसकी जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तक पहुंची और परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया था.
इससे पहले पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है. अभी नई तिथियों की जानकारी नहीं दी गई है. 3307 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है.
बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनएसआईटी आंतरिक एंटी साइबर सेल से मामले की जांच करा रही है. आवश्यकता हुई तो एफआईआर कराकर साइबर सेल को मामले को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से पहले के पेपर लीक नहीं हुए हैं.

बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि 22 जिलो में यह परीक्षा चल रही है. मंगलवार और बुधवार को एक लाख 20 हजार छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था. ऑनलाइन परीक्षा रद्द होने की सूचना विभिन्न माध्यमों से छात्रों को दी जा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular