Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeLucknowउप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के निर्माण कार्यों की...

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा ।

निर्माण कार्यो में तेजी लाई जाय।
लगातार की जाय समीक्षा व अनुश्रवण
कार्यों की गुणवत्ता व मानको पर रखी जाय विशेष नजर
जहां भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है, तत्काल भूमि अधिग्रहित की जाए
निर्माण कार्य में कहीं अवरोध आ रहा है तो उसे तत्काल दूर किया जाए।
 कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने  एनएचआई/एनएच/लोक निर्माण विभाग/सेतुनिगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रयागराज एवं कौशाम्बी के  निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से करायें पूरा कराने के निर्देश  सभी संबंधित अधिकारियों को  दिए।
 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस प्रयागराज में गुरूवार को एनएचआई/एनएच/लोक निर्माण विभाग/सेतुनिगम के अधिकारियों के साथ प्रयागराज एवं कौशाम्बी के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। जनपद प्रयागराज में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे निमार्णाधीन परियोजनाओं एवं प्रयागराज में प्रस्तावित सेतुओं, आरओबी एवं नदी सेतु की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। बेगम बाजार में बन रहे 02 लेन उपरिगामी सेतु के काम में रूकावट के सम्बंध में कहा कि जल्द ही मा0 रक्षा मंत्री जी से इस विषय पर चर्चा कर इसका रास्ता निकाल लिया जायेगा और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने भीरपुर-मेजा मार्ग पर बनाये जा रहे 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिये।  उप मुख्यमंत्री  ने नारीबारी-कोरांव में टोंस नदी पर बन रहे सेतु निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निमार्णाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही निमार्णाधीन कार्यों को समय से पूरा किया जाये। जहां भी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हो, वहां पड़े हुए स्क्रैप को जल्द से जल्द हटा ले, जिससे लोगो को असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद कौशाम्बी में सिराथू स्थित समसा चैराहे पर बनाये जा रहे उपरिगामी सेतु के निर्माण को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही जनपद कौशाम्बी के अन्तर्गत चायल विधानसभा क्षेत्र में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को प्रयागराज-मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से फोर लेन से जोड़ने हेतु किलनही नदी पर 02 लेन सेतु के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिये। इलाहाबाद-बामपुर मार्ग पर बनाये जा रहे 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण में अधिग्रहण से सम्बंधित समस्या को जल्द सुलझा लिया जाये। निर्धारित समय से इस कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाये। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी फ्लाईओवर का प्लान तैयार किया जाये, वो 04 लेन ही बनाये जाये।
पीडब्लूडी विभाग के द्वारा कराये जा रहे निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रामपुर से भडेवरा तक कराये जाने वाले चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करते हुए कार्य को जल्द प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। इलाहाबाद बाईपास के जंक्शन से चैनेज बालसन चैराहा तक ईपीसी मोड में चार लेन पेब्ड शोल्डर सहित चैड़ीकरण एवं उन्नयन के कार्य निर्धारित समय के साथ गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिये।
 समीक्षा बैठक में  सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल,  विधायक बारा, शहर उत्तरी, मेजा, फाफामऊ सहित जनपद के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular