Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeऐसी सड़क पर भूलकर भी ना चले आपकी जान जा सकती है

ऐसी सड़क पर भूलकर भी ना चले आपकी जान जा सकती है

डेथ वारंट लेकर चल रहे राहगीर

अशोक त्रिपाठी
अवधनामा ब्यूरो
बांसी सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र मे खराब सड़कों का जाल सा बिछा हुआ है।मरम्मत के अभाव मे सड़के बुरी तरह टूट कर जर्जर अवस्था मे पहुंच रही है। बावजूद जिम्मेदार विभाग के उच्चाधिकारी मूक दर्शक बने हुए है।
बिकास खंड के घोसियारी मार्ग से सवाडाड गांव तक लगभग तीन किमी  सडक जर्जर होने से दर्जनो भर गांवो को ब्लाक मुख्यालाय से जोडती है।   महुआ बकैनिहा पिपरा ,पिढिया दुबाई कसडिह ,बनकेगांव सेखुई,तथा कुनौना गांव की लगभग दस आबादी का आवागमन  प्राति दिन है ।आय दिन  गड्ढे में गिरकर लोग चोटीज  हो रहे हैं । वर्ष 2005 में सांसद निधि  से इस मार्ग का निर्माण किया गया था। पांच वर्ष से जर्जर हालत में इस सड़क पर गुजारना मुश्किल सामना करना पड़ता है । प्रतिदिन गांव के दो सौ छात्र ब्लाक मुख्यालय स्थित विकास इंटर कालेज पर पढ़ने आते हैं। प्रधान दिलीप पांडे राजेंद्र यादव घनश्याम पांडेय अंबिका पांडेय राधे रमण सतीश धर द्विवेदी धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि का कहना है कि हर बार चुनाव मे  मार्ग मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधि कहा जाता है पर स्थित वही ढाक के पात वाली रह जाती है।लेकिन इस बार योगी सरकार ने 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने को कहा था उस समय  हम लोग को बड़ी खुशी हुई लेकिन लगता है ।इस मार्ग का गडृडा मुक्त नही हो पायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular