HomeMarqueeचौका नदी मुहाने को भू-माफियायों से खाली कराने के लिए ली जाएगी...

चौका नदी मुहाने को भू-माफियायों से खाली कराने के लिए ली जाएगी अन्य बारों की भी मदद: ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA……
चौका नदी मुहाने को भू-माफियायों से खाली कराने के लिए ली जाएगी अन्य बारों की भी मदद: ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन

संघर्ष के लिए गठित होंगी तीन टीमें: डी.एस.तिवारी

 चौका नदी मुहाने की हजारों बीधे जमीन को पाटकर कब्जा जमाए भूमाफियाओं के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सीतापुर जनपद के भूतपूर्व-सनिकों के प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात के पश्चात आज ए.ऍफ़.टी. बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बार-सदस्यों की आपात मीटिंग आहूत की गई जिसमें इस चुनौती सम्बन्धित  विषय पर विचार-विमर्श किया गया.            विजय कुमार पाण्डेय ने सदस्यों को बताया कि विषय-सम्बन्धी सूचना जिलाधिकारी सीतापुर को प्रेषित की जा चुकी है यदि उनके द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो बार का एक प्रतिनिधि-मण्डल माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन देगा यदि आवश्यकता पड़ी तो हम अन्य बारों से भी मदद की अपील करेंगें अंत में हम माननीय उच्च-न्यायालय जायेंगे.            बार के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व महामंत्री डी.एस.तिवारी ने मुहाने पर कब्जा जमाएँ भू-मफियायों से मुहाने को खाली कराने और चोका नदी के बेसिन को पुनः जल-प्रवाह के लिए सक्रिय करने के लिए इस संघर्ष में कुछ अधिवक्ताओं की तीन टीमें बनाई जाय एक टीम लिखित कार्यवाही का कार्य-भार सम्भाले, दूसरी टीम अन्य बारों से सम्पर्क करे और तीसरी टीम क़ानूनी विकल्पों पर विचार करें.     पूर्व-कोषाध्यक्ष आर.चंद्रा ने कहा  बेहता, रेउसा, बिसवां, महमूदाबाद और रामपुर-मथुरा ब्लाक की दयनीय स्थिति के मद्देनजर अब हमे अधिक इन्तजार नहीं करना चाहिए क्योंकि मानसून 15-20 जून को आ जायेगा और जुलाई तक इन क्षेत्रों में जल-प्लावन की स्थिति आ जाएगी इसलिए बार हमें जो जिम्मेदारी सौपेंगी हम उसको करने के लिए तैयार है.                                              

अधिवक्ता रोहित कुमार, अनुराग मिश्रा, पारिजात बेलोरा, श्रीमती कविता मिश्रा, सुश्री कविता सिंह वी.पी.पाण्डेय, डी.के.पाण्डेय.  .  डा.आशीष अस्थाना, आशीष कुमार सिंह, सूर्य भान सिंह, जे.एन.राय, हेमलता, आर.एन.त्रिपाठी एवं  के.के.एस.बिस्ट ने संघर्ष में बार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया जिसका उपस्थित सदस्यों स्वागत किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular