ओवैसी की सियासी दोस्ती पर सपा का हमला

0
56

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने इस गठबंधन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सवाल खड़े किए हैं। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन के उद्देश्य पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका मकसद भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना नहीं है।

शिवपाल यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी की राजनीतिक नजदीकी को लेकर विपक्षी दलों के बीच भी हलचल बढ़ती नजर आ रही है।

सपा नेता के बयान को आगामी चुनावों के मद्देनजर विपक्षी एकता और वोटों के बंटवारे की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की रणनीति आने वाले समय में काफी अहम रहने वाली है।

अब देखना होगा कि चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी इस गठबंधन को लेकर सपा के आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और प्रदेश की राजनीति में यह नया गठबंधन कितना प्रभाव डाल पाता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here