HomeMarqueeखरगे का बड़ा बयान! SIR से EVM तक, INDIA गठबंधन ने उठाए...

खरगे का बड़ा बयान! SIR से EVM तक, INDIA गठबंधन ने उठाए चुनावी सवाल

नई दिल्ली। नई दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। खरगे ने भविष्य के चुनावों में SIR से पहले वाली मतदाता सूची इस्तेमाल करने और मतदाता सूची में होने वाले बदलावों में पूरी पारदर्शिता की मांग रखी।

खरगे की ओर से रखी गई प्रमुख मांगों में मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का अवसर, पात्र मतदाताओं को प्रशासनिक कारणों से बाहर होने से बचाना और EVM की जगह बैलेट पेपर से मतदान की मांग शामिल है। साथ ही उन्होंने ऐसा चुनाव आयोग चाहने की बात कही जो सभी राजनीतिक दलों का भरोसा कायम रख सके।

बैठक में चुनाव आयोग, SIR, EVM और मतदाता सूची को लेकर आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किए जाने की बात सामने आई है।

वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि आयोग के भीतर अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा हैं और उसके आदेश वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular