HomeMarqueeअखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला

उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अजय सेठ से जुड़े वीडियो को शेयर करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आगे ऐसी स्थिति हो सकती है कि वीडियो देखने वाले पर भी मुकदमा हो जाए।

अखिलेश ने रायबरेली में बच्चों के एक कार्यक्रम में कथित रुकावट का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने कार्यक्रम नहीं होने दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने संत कबीर नगर में सपा सांसद पप्पू निषाद पर हुए हमले का जिक्र करते हुए पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि सपा पीडीए को एकजुट कर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक अभियान जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular