नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया के तीन शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इनमें NAN Excella Pro Stage 1, Lactogen Pro 1 और एक Follow-up Formula शामिल हैं।
FSSAI के अनुसार, NAN Excella Pro Stage 1 से जुड़े प्रचार में “5 HMOs” और व्हे प्रोटीन से संबंधित दावों पर सवाल उठाए गए। वहीं Lactogen Pro 1 में व्हे प्रोटीन को “आसानी से पचने वाला” बताए जाने वाले दावे की जांच की गई। नियामक ने इन दावों को शिशु पोषण संबंधी नियमों के अनुरूप नहीं पाया।
इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के एक Follow-up Formula के नमूने में प्रयोगशाला जांच के दौरान निर्धारित स्तर से कम बायोटिन पाया गया। दोबारा जांच में भी नमूना निर्धारित बायोटिन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद FSSAI ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई शुरू की है।





