HomeMarqueeकरोड़ों की किसान ठगी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार

करोड़ों की किसान ठगी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार

बरेली: किसानों से जमीन के सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में बरेली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ करीब 38 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पन्नालाल कश्यप वर्ष 2007 में बसपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहा है। आरोप है कि होटल और फैक्टरी जैसी व्यावसायिक परियोजनाओं के नाम पर किसानों को उनकी जमीन का सौदा कराने का भरोसा दिलाकर उनसे बड़ी रकम की ठगी की गई।

गाजियाबाद में दबिश के बाद मेरठ से गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की तलाश में पहले गाजियाबाद में दबिश दी, लेकिन वह वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरेली लाया गया और भोजीपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

करीब तीन साल से शिकायतों के बाद तेज हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक कई पीड़ित किसान लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। इसके बाद जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में तेजी आई।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी के मुताबिक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular