HomeInternationalफिलीपींस में चुनाव से पहले गोलीबारी

फिलीपींस में चुनाव से पहले गोलीबारी

मनीला: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में संसदीय चुनाव से ठीक पहले मतदान केंद्र के बाहर हिंसा भड़क गई। कोटाबातो सिटी में मतदान के लिए कतार में आगे खड़े होने को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुटों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात एक स्कूल के बाहर हुई, जिसे मतदान केंद्र बनाया गया था। शुरुआत में कतार में स्थान को लेकर कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। इसके बाद गोलीबारी हुई।

यह घटना बांग्सामोरो स्वायत्त क्षेत्र (BARMM) के पहले संसदीय चुनाव से कुछ घंटे पहले हुई। चुनाव को क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के बाद लोकतांत्रिक शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुरक्षा के लिए क्षेत्र में 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular