HomeInternationalअमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सैन्य नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। अमेरिकी सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाउस ने उनके काम की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को प्रभावी बताया है।

क्या हेगसेथ से मतभेद बने वजह?

ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ महीनों से चले आ रहे तनाव और नीतिगत मतभेदों को प्रमुख वजहों में बताया गया है। दोनों के बीच सेना के आधुनिकीकरण और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में किए गए बदलावों को लेकर मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं।

सेना के नेतृत्व पर बढ़ी चिंता

ड्रिस्कॉल का जाना ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना के शीर्ष नेतृत्व में पहले से ही कई बदलाव हो चुके हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इससे सेना के स्थायी नागरिक और सैन्य नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ड्रिस्कॉल ने फरवरी 2025 में सेना सचिव का पद संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने सैन्य तैयारी, तकनीकी आधुनिकीकरण और नई क्षमताओं पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular